फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मनरेगा में धांधली...पांच घंटे में बदल गए मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर(हमीरपुर)। मनरेगा योजना की धांधली रुकने का नाम नहीं ले रही है। सौंखर ग्राम पंचायत में हो रहे कार्य में दो मस्टर रोल में 15 मजदूर कार्य करते हुए दिखाए गए हैं। इसमें सुबह अपलोड की गई फोटो से पांच घंटे बाद अपलोड की गई फोटो में अंदर है। इन पांच घंटों में कार्य करते हुए मजदूरों के चेहरे व उनके कपड़ों का रंग भी बदल गया।
विज्ञापन

सौंखर ग्राम पंचायत के मजरा नजरपुर में हरकिशोर के मकान से त्रिवेदी गर्ल्स डिग्री कॉलेज तक इंटरलॉकिंग निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। मनरेगा साइट में इस कार्य के लिए 15 मजदूर लगाए गए हैं। इसमें मस्टर रोल संख्या 11,229 में सात पुरुष व तीन महिलाएं तथा 11,230 में चार पुरुष व एक महिला को कार्य करते हुए फोटो अपलोड की गई है।
इस कार्य की पहली फोटो मेट रामकुमारी ने सुबह 10:05 पर अपलोड की है, जबकि पांच घंटे बाद मेट ने 14:50 बजे इन मजदूरों की पुनः फोटो अपलोड की गई है। दोनों फोटो में मजदूर वही हैं। एपीओ मनरेगा विकास चंद्र ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। मनरेगा साइट देखकर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें