फोटो 05 एचएएमपी 22- मैदान में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। संवाद
बिवांर (हमीरपुर)। छानी खुर्द में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सायर और छिबौली टीम के बीच खेला गया। आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में सायर की टीम ने दो विकेट से जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
शुक्रवार को आयोजित पहले सेमीफाइनल मैच में अंपायरों ने सायर और छिबौली टीम के बीच टॉस कराया गया। छिबौली टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। छिबौली टीम ने अच्छी शुरूवात की और पॉवरप्ले में ओपनिंग जोड़ी ने टीम के लिए 56 रन जोड़ दिए। राणा और अरशल की जोड़ी ने साझेदारी करने की कोशिश की। राणा के आउट होने के बाद आने वाले बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। निर्धारित 15 ओवर में छिबौली टीम सात विकेट खोकर विपक्षी टीम को 135 रनों का लक्ष्य दिया। सायर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य, रोहित, आशीष ने अपने टीम के लिए दो-दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सायर टीम के ओपनर बल्लेबाज सुग्रीव और मनीष ने भी सधी शुरुआत दी और अपनी टीम के लिए 57 रन जोड़े। बल्लेबाज मनीष ने 40 और सुग्रीव ने 17 रन बनाए। कप्तान प्रदीप विश्वकर्मा ने लगातार चार छक्के लगाकर दर्शकों में जोश भर दिया और टीम को मजबूत स्थिति पर पहुंचा दिया। कप्तान के आउट होते ही टीम लड़खड़ा गई किंतु सायर के बल्लेबाज आकाश और मनीष ने पारी को संभालते हुए टीम को अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर रन बनाकर दो विकेट से जीत दिला दी। मैन ऑफ द मैच बने मनीष ने 15 गेंदों में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 38 रनों की पारी खेली, साथ ही दो विकेट भी झटके।