फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: आईजीआरएस में सरीला तहसील प्रदेश में अव्वल

Thu, 09 Apr 2026 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जन शिकायतों के निस्तारण में सरीला तहसील ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की माह मार्च 2026 की रैंकिंग में तहसील को सौ प्रतिशत अंक मिले हैं। प्रदेश की करीब 351 तहसीलों के बीच सरीला का प्रथम स्थान पर आना बड़ी उपलब्धि है। जनवरी में 95 और फरवरी में 97 अंक मिलने के बाद मार्च में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। माह मार्च में कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका समय सीमा के भीतर निस्तारण किया गया और कोई भी प्रकरण डिफ़ॉल्ट श्रेणी में नहीं गया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी बलराम गुप्ता ने बताया कि आईजीआरएस रैंकिंग मार्किंग, समय सीमा में निस्तारण, शिकायतकर्ता की संतुष्टि और संपर्क जैसे मापदंडों पर आधारित होती है। प्रत्येक शिकायत की एक दिन में मार्किंग कर संबंधित अधिकारी को भेजा गया और नियमित मॉनिटरिंग की गई। तहसीलदार रवींद्र पाल ने बताया कि सभी शिकायतों का समय सीमा के भीतर निस्तारण कराया गया और किसी भी प्रकरण को लंबित या डिफ़ॉल्ट में नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें