फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 91 मरीजों का इलाज किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में उल्टी-दस्त, बुखार, लाल दाने, एलर्जी के मरीजों की संख्या अधिक रही। दोपहर में गर्मी अधिक होने से मेले में भीड़ कम रही।
विज्ञापन

रविवार को क्षेत्र के अरतरा, भभई, नायकपुरवा व करहिया पीएचसी में शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें करहिया में शाम चार बजे तक 22, भभई में 20, नायकपुरवा व इचौली में 22-22 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। स्वास्थ्य मेले में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, गर्भावस्था एवं प्रसव कालीन परामर्श सेवाएं, टीकाकरण, वजन, गर्भावस्था के दौरान पेट में पल रहे शिशु के लिए अतिरिक्त पौष्टिक आहार आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही कालरा, डायरिया, दिमागी बुखार के मरीज पहुंचे। इस मौके पर डा. आदित्य अवस्थी, डा. नरेंद्र, संजय, कुंदन सिंह, डा. शिवदत्त, स्टाफनर्स, आंगनबाड़ी एवं सहायिका उपस्थित रहीं।
91 मरीजों का इलाज किया गया
मुस्करा। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. बीएस राजपूत ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिहुंनी कला में 21, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गहरौली में 25, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूरीपारा में 19 एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंवांर में 26 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण व इलाज कर लाभान्वित किया गया। भीषण गर्मी में लू से बचने के लिए उपाय एवं सावधानियों के बारे में बताया गया। इस मौके पर डा. एसके सिंह, डा. हेमंत दशारिया, डा.शिवजी गुप्ता एवं डा.मनोज कुशवाहा, स्टाफ नर्स, आंगनबाड़ी एवं सहायिकाएं मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें