हमीरपुर। सेवायोजन विभाग से रोजगार संगम पोर्टल पर युवाओं को जोड़ा जाएगा। इससे युवाओं के लिए रोजगार की राह आसान होगी। इसके लिए जिले में स्थित सभी महाविद्यालय व टेक्निकल शिक्षण संस्थान में डिग्री प्राप्त कर चुके युवाओं का ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा। युवा इससे जुड़कर संबंधित विभाग में आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
रोजगार संगम योजना पर प्रदेश का कोई भी युवा आसानी से आवेदन कर सकता हैं। इससे युवा आउटसोर्सिंग की नौकरी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। युवा मेडिकल, टेक्निकल, एजुकेशन, कंप्यूटर, खेल-कूद, बाल विकास, उद्यान, महिला कल्याण सहित कई विभागों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। रोजगार संगम योजना पर आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, 12 वी व स्नातक की डिग्री, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसमें विश्व विद्यालय अपने सभी महाविद्यालय को जोड़ेगा। इससे युवा रोजगार के लिए नहीं भटकेंगे
-
विदेश में भी रोजगार का अवसर
- रोजगार संगम पोर्टल पर आवेदन कर युवा भारत के साथ-साथ विदेश में भी रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। युवाओं के डिग्री के आधार पर वह विदेश में बेहतर अवसर मिलेगा। युवा टेक्निकल कोर्स से आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
बयान
रोजगार संगम पोर्टल पर युवा आवेदन कर सकते हैं। संगम पोर्टल को शिक्षण संस्थानों से भी जोड़ा जाएगा। पोर्टल पर आवेदन कर देश व विदेश दोनों जगह नौकरी पा सकेंगे। इसको लेकर पोर्टल पर आप्शन दिया गया है। जल्द ही इसमें और तेजी के साथ काम होगा। - अवनीश उपाध्याय, सेवायोजन अधिकारी