फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली व पानी के लिए सड़कों पर उतरेगी सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। पिछले एक माह से नगर में विद्युत व पेयजल व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। जिससे आक्रोशित सपा युवजनसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल यादव ने समर्थकों के साथ तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंप सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सत्यपाल यादव ने कहा एक माह से नगर की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। भीषण गर्मी में लोग पानी को तरस रहे हैं। वहीं अघोषित विद्युत कटौती से जनजीवन अस्त व्यस्त है। एसडीएम अशोक कुमार यादव को सौंपे ज्ञापन में विद्युत कटौती का समय निश्चित करने, क्षतिग्रस्त विद्युत केबल बदलने, पेयजल आपूर्ति नियमित करने, चौबीस घंटे में कम से कम दो बार पानी उपलब्ध कराने व जिन इलाकों में पेयजल व्यवस्था नहीं हो सकती। वहां टैंकर से आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
कहा समस्या का निस्तारण न होने पर जनहित के लिए सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर प्रेमचंद्र भारती, अमित यादव, मानसिंह यादव, नासिर खान, वासुदेव वर्मा, दानिश खान, सोलीन पठान, दानिश अली, राजू खां, संदीप वर्मा, गुलाम हसन, जयकिशन वर्मा, आकाश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें