फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में ग्रामीण की हत्या

Thu, 06 Aug 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी पंचायत चुनाव में समर्थन न करने पर भैसाय गांव में ग्राम प्रधान व साथियों ने गांव के ही एक अधेड़ को लाठी-डंडे व कुल्हाडी से हमलाकर मरणासन्न कर दिया। सीएचसी में इलाज दौरान अधेड़ को मौत हो गई। परिजनों ने उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत न करने हंगामा किया। सीओ राठ ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया तब परिजन शांत हुए।
विज्ञापन


भैसाय गांव निवासी बृजेंद्र रैकवार ने बताया कि उसके पिता कुंजबिहारी को गांव के दबंग ग्राम प्रधान सतीश,  उसके भाई जगदीश, कालीचरन, धर्मराज, जयकरन व हरी सिंह आदि ने खेत घर लौटते समय रोका

और आगामी पंचायत चुनाव में समर्थन करने से मना करने पर लाठी, डंडा व कुल्हाडी से हमलाकर मारापीटा। जिससे वह घायल होकर मरणासन्न स्थिति में पहुंच गए। सूचना पाकर पहुंचे और उन्हें थाने ले गए।
विज्ञापन


जहां से पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी में भेजा। जहां इलाज दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की एफआईआर थाना पुलिस ने धारा 302 के बजाए 304 आईपीसी की धाराआें में दर्ज की।

जिसे लेकर परिजन आक्रोशित होकर  विरोध करने लगे। परिजन हत्या की धारा को दर्ज किए जाने की मांग पर अड़े थे।

शाम 6 बजे सीओ राठ विनय त्रिपाठी ने मुस्करा थाने पहुंच परिजनों से बात कर धारा 302 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने का आश्वासन दिया तब कही परिजन शांत हुए।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि प्रधान न साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें