फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कैशबैक का लालच देकर 2.94 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। इनाम व कैशबैक का लालच देकर साइबर ठगों ने युवक के क्रेडिट कार्ड से 2.94 लाख रुपये निकाल लिए। युवक ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर के अतरौलिया मोहल्ला निवासी योगेश कुमार राजपूत ने बताया कि 22 सितंबर की दोपहर 3.21 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें इनाम मिलने की सूचना दी। इनामी अंक भुनाने और कैशबैक मिलने का लालच देकर एप डाउनलोड करने को कहा। बताया कि झांसे में आकर उन्होंने बताए गए ऑनलाइन पोर्टल से एक्सिस कार्ड एप डाउनलोड कर लिया। फोन करने वाले के कहे अनुसार उसमें अपने क्रेडिट कार्ड की व्यक्तिगत जानकारी भी दर्ज कर दी। योगेश ने बताया कि साइबर ठगों ने जानकारी मिलने पर उनका फोन हैक कर लिया। उनके क्रेडिट कार्ड से दो बार में कुल 294802.85 रुपये निकाल लिए। पहली बार में 1,96,554.90 रुपये और दूसरी बार में 98,247.95 रुपये का लेनदेन किया गया। ठगी की जानकारी होने पर साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें