हमीरपुर। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बांदा दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात बनाए रखने के लिए आठ जुलाई की रात 8 बजे से 9 जुलाई की रात 8 बजे तक बांदा की ओर जाने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा।
जारी यातायात व्यवस्था के अनुसार सुमेरपुर-पैलानी तिराहे से बांदा जाने वाले भारी वाहनों को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, मौदहा से बांदा जाने वाले भारी वाहन भी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते भेजे जाएंगे।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों और बैरियरों पर स्थानीय थाना पुलिस एवं यातायात पुलिस की तैनाती रहेगी। यातायात संबंधी समस्या या सहायता के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 9410499333, 9473987561, 9454401359, 9454401360 और 9454403539 जारी किए हैं। आपात स्थिति में डायल-112 पर भी संपर्क किया जा सकता है।