मुख्यालय में नजर चूकते भारी वाहन नो इंट्री के बावजूद आवाजाही शुरु हो जाती है। हाईवे स्थित लक्ष्मीबाई तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस का पहरा रहता है। इसके बावजूद वाहन चालक शहर में घुस दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं।
मुख्यालय की मेन सड़क पर इस्लामियां, जीजीआईसी, राजकीय महिला महाविद्यालय, रोडवेज डिपो, कलेक्ट्रेट सहित कई कान्वेंट स्कूल हैं। दुघर्टनाओं को रोकने के लिए सुबह 8 से शाम 8 बजे तक मुख्यालय के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है। लेकिन यातायात विभाग की नजरें इनायत होने से भारी वाहन तेज गति वाहन दौड़ाने से नहीं चूक रहे हैं। भारी वाहनों पर लगाई गई नो इंट्री का असर कम होता जा रहा है। दुर्घटनाओं के होने का भी अंदेशा बना रहता है। हाइवे पर लक्ष्मीबाई तिराहे में बने ट्रैफिक बूथ में कभी कभार ही पुलिस कर्मी दिखाई देते है। तीन माह पहले वाहन की टक्कर से बूथ क्षतिग्रस्त हो गया है। करीब तीन माह बीतने के बाद भी विभाग ने दूसरा बूथ लगवाने की कोशिश नहीं की। अपर पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रकाश वर्मा ने कहा कि नो इंट्री का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। अगर डयूटी में पुलिस कर्मी लापरवाही करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।