फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: शराब पीकर ड्यूटी कर था रोडवेज चालक, निलंबित

Thu, 24 Oct 2024 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शराब पीकर ड्यूटी करने वाले चालक पर हमीरपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी साहू ने निलंबन की कार्रवाई की है। इटावा के एआएम ने चेकिंग के दौरान नशे में पकड़ा था।
विज्ञापन

बीते 18 अक्तूबर को हमीरपुर डिपो की बस हमीरपुर वाया कालपी-दिल्ली जा रही थी। बस को लेकर चालक कमलेश कुमार और उनके साथ परिचालक अभिनव सिंह व दूसरे संविदा चालक विश्वनाथ सिंह थे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक इटावा ने अपने सहयोगियों के साथ बिजौली में बस का निरीक्षण किया।
ब्रीथ एनालाइजर से चेक करने पर चालक कमलेश कुमार शराब के नशे में मिला। आरोप है कि चालक ने नशे में यात्रियों से गाली गलौज कर मारपीट की। उसने परिचालक और दूसरे संविदा चालक के साथ भी विवाद किया।
विज्ञापन

उसने भोगनीपुर में बाहरी लड़कों को बुलाकर मारपीट का भय दिखाया। एआएम ने बताया कि चालक के नशे में होने व बस में हंगामा करने के कारण परिवहन निगम को 32,335 की आर्थिक क्षति हुई है। चालक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें