फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बारिश से पूर्व 72 लाख से चौड़ी होंगी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के तहसील, निरीक्षण भवन और शमशान घाट मार्ग पर होगा काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। मुख्यालय स्थिति पुलिस लाइन तिराहा से तहसील चौराहा होते हुए निरीक्षण भवन एवं शमशान घाट मार्ग तक करीब एक किमी मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य कराया जाना है। इसके लिए नगर पालिका ने निविदाएं भी आमंत्रित कर दी हैं। विभाग का दावा है कि बारिश के पहले कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

शहर के पुलिस लाइन तिराहा से तहसील चौराहा होते हुए निरीक्षण भवन एवं शमशान घाट मार्ग तक करीब एक किमी मार्ग काफी अरसे से अपने पुर्ननिर्माण का बाट जोह रहा था। नगर पालिका प्रशासन ने पूर्व में इसके निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा था। कार्ययोजना की स्वीकृति मिलते ही विभाग ने निविदाएं भी निकाली हैं। इस कार्य में 72.86 लाख रुपये खर्च होंगे। इस मार्ग के बनने से तहसील, निरीक्षण भवन व शमशान घाट जाने वाले लोगों को सुविधा होगी। साथ ही मार्ग का चौड़ीकरण होने से वाहन सवारों का सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी हेमराज ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए निविदाएं निकाली गई हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे वाहन सवारों को जाम आदि से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें