फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा लोनिवि के अधीन सड़क की हालत बदतर

Wed, 29 Mar 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
जर्जर खरेला मार्ग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकासखंड मुस्करा क्षेत्र की अधिकांश सड़कें खस्ताहाल हैं। जिनमें गहरौली से हुसैना तीन किमी, हुसैना से तगारी चार किमी, गहरौली से गोरनपुरवा तीन किमी सड़कें बुरी तरहसे उखड़ चुकी हैं। दूसरी तरफ महोबा जनपद लोनिवि के अंतर्गत आने वाली सड़क गहरौली से कुंआ गांव तक दस किमी सड़क और
विज्ञापन


गहरौली से खरेला 12 किमी सड़क बुरी तरीके से उखड़ चुकी है। बसवारी मौदहा मार्ग का भी बुरा हाल है। न्यूरिया से लेकर बिगहना तक 13 किमी सड़क जहां पूरी तरह से उखड़ चुकी है। वहीं इमिलिया कुनहेटा के बीच पुलिया भी क्षतिग्रस्त पड़ी है। गहरौली खरेला सड़क में पुन्नियां की ओर जाने वाली पुलिया

क्षतिग्रस्त है। गहरौली खरेला सड़क की अभी तक महोबा लोनिवि देखरेख करता रहा है। लोनिवि महोबा के अधिशाषी अभियंता बीडी अग्रवाल ने कहा कि गहरौली-खरेला सड़क उनके  डिवीजन में नहीं आती है। हमीरपुर जनपद के अंतर्गत यह सड़क है और वही इसकी मरम्मत कार्य कराएंगे। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा 15 जून तक सभी सड़कों को हर दशा में गड्ढामुक्त किए जाने के आदेश को अमली जामा कैसे पहनाया जाएगा।
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त मार्ग के कारण बाजार करने तक नहीं जाते ग्रामीण
गांव से भरुआ सुमेरपुर तक जाने वाले 12 किमी मार्ग पूरी तरहटूटा पड़ा है। वर्षों से क्षतिग्रस्त मार्ग पर कभी ग्रामीण हाट बाजार करने तक नहीं जा सके हैं। गांव निवासी बलवान सिंह ने  बताया कि वर्ष 2005 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में उनके गांव से देवगांव तक सड़क का निर्माण कराया गया था।  जबकि देवगांव से सुमेरपुर तक सड़क नहीं बनाई गई। वहीं मौरंग के ट्रकों ने सड़क को पूरी तरह तोड़ डाला। देवगांव निवासी मगन सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में उन लोगों ने भरुआ सुमेरपुर तक सड़क बनवाए जाने की मांग की थी। लेकिन अधिकारियों ने आधी सड़क ही बनवाई। जर्जर मार्ग के चलते बुधवार को गांव निवासी समाचार पत्र विक्रेता श्याम सिंह अपनी बाइक समेत फिसलकर गया। जिसे घायल अवस्था में इलाज के लिए सुमेरपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें