फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सेवानिवृत्त पेशकार की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर-कालपी स्टेट हाईवे पर रुहाइन नाला के पास टहलने को निकले न्यायालय के सेवानिवृत्त पेशकार को मौरंग लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, ट्रैक्टर नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुख्यालय के गौरादेवी मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त पेशकार रामस्वरूप पाल (65) सुबह कालपी मार्ग पर टहलने निकले थे। तभी मौरंग लेकर जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने रुहाइन नाले के पास उन्हें कुचल दिया, उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई और सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक के भतीजे गोविंद पाल की तहरीर पर ट्रैक्टर नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक अपनी पत्नी सावित्री के साथ रहता था। उनके दो बेटे हैं, जो बाहर नौकरी करते है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मौरंग लदे ट्रैक्टर-ट्राली का चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौरंग सड़क किनारे खाली कर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग निकला। सदर कोतवाल अनूप कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। वहीं, सड़क किनारे पड़ी मौरंग ट्रैक्टर-ट्राली से खाली किया जाना प्रतीत नहीं हो रही। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें