फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर रेस में रीवांश व वंदना अव्वल

Fri, 04 Dec 2015 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व विकलांग दिवस पर राजकीय स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में मूक-बधिर व अन्य स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लेकर जज्बा दिखाया। सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में रीवांश और बालिका वर्ग में वंदना अव्वल रही। इसके साथ स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति से भी लोगों को प्रभावित किया।
विज्ञापन



विश्व  विकलांग दिवस पर राजकीय स्पोटर्स स्टेडिय़म में आयोजित कार्यक्रम  की शुरुआत जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने देवी सरस्वती के चित्र समक्ष दीप जला कर की।  इसके बाद जिले के सभी विकासखंडों से आए कस्तूरबा आवासीय  विद्यालय के बच्चों व मूकबधिर बच्चों ने स्टेडियम में मार्चपास्ट किया। डीएम ने मार्चपास्ट की सलामी भी ली।


इसके बाद मूकबधिर बच्चों ने कैसेट रिकार्डिग पर डांस प्रस्तुत किया। लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों  का हौसला बढ़ाया। एक ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम का सिलसिला जारी  रहा तो दूसरी ओर मूक बधिर बच्चों कीखेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में मूकबधिर बालक यशेंद्र प्रथम, रिंकू द्वितीय,  सत्यम तृतीय रहे
विज्ञापन



100 मीटर दौड़ शारीरिक अक्षमता बालक वर्ग में रीवांश  प्रथम, यासीन द्वितीय, राधेप्रसाद तृतीय रहे। 100 मीटर बालिका में वंदना  प्रथम, राधा द्वितीय, अंकिता तृतीय रही। कुर्सी दौड़ में पंकज प्रथम, सू ज  द्वितीय, यासीन तृतीय रहे। सुलेख में हार्दिक प्रथम, विपिन द्वितीय, पूजा  तृतीय रही।


इसके अलावा रस्साकसी, छूकर पहचानो व चित्रकला प्रतियोगिताओं का  भी आयोजन किया गया। नेत्रहीन बालक बृजेश ने यशोदा का लाला गीत गाया।


गुलशन  वेलफेयर सोसाइटी की सचिव डा.श्रेया ने कहा वह बृजेश की आंखों की रोशनी लौटाने  के  लिए उसका अपनी संस्था की ओर से  इलाज कराएंगी। कार्यक्रम के दौरान  एसपी मुनीराज जी, एसडीएम आरएस वर्मा, सीओ सीताराम, बीएसए डा.इंद्रजीत  प्रजापति आदि मौजूद रहे।



विकलांग बच्चों को किया सम्मानित - गुलशन  वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में अनुसूचित जाति/ जनजाति छात्रावास में  विकलांग बच्चों को शॉल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।


सोसाइटी की  सचिव डा.श्रेया ने कहा कि विकलांग अदम्य साहस व  आत्म विश्वास के बल पर विकलांगता को पराजित कर उत्कृष्ट जीवन जीने का  प्रयास कर रहे हैं। वे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।


कार्यक्रम में मौजूद  एडीएम राजेश कुमार प्रजापति ने कहा  अब विकलांगों को किसी के सहारे नही  बल्कि प्रोत्साहन की जरुरत हैं। उनकी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें  निखारने की जरुरत है।


एसडीएम आरएस वर्मा ने कहा इस तरह के प्रयास  सराहनीय हैं। बीएसए डा.इंद्रजीत प्रजापति ने कहा कि सरकार विकलांगों विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन



कार्यक्रम का  संचालन अनवर खान व जलीस खान ने किया। इस मौके पर अखिलेश शुक्ला, अजीत सचान,  अमित अवस्थी, देवेंद्र गांधी व मयंक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें