फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोजी के घर से रिवाल्वर हुई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। नगर के पठानपुरा मोहल्ला उरई रोड नई बस्ती से चोरों ने फौजी की रिवाल्वर, 10 कारतूस और 200 रुपये चुरा लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

चिकासी थाने के छोटी बंधौली गांव निवासी परमानंद राजपूत ने बताया कि वह फौज में हैं। उनकी तैनाती लद्दाख के लेह में गलवन घाटी में है।
15 दिन पहले छुट्टी से आकर नगर के पठानपुरा मोहल्ला स्थित अपने मकान पर रुके हैं। गुरुवार की रात चोर उनके घर में घुस आए। बक्से में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर व 10 कारतूस का बॉक्स चुरा ले गए। चोर पैंट की जेब से 200 रुपये भी निकाल ले गए हैं। कोतवाल आरसी त्रिपाठी ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें