फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सेवानिवृत्त शिक्षक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
फोटो 17 एचएएमपी 21- मृतक सेवानिवृत्त शिक्षक बाबूराम विश्वकर्मा की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कानपुर से गांव लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक की हाईवे किनारे लघुशंका करते समय वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के विदोखर पुरई निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक बाबूराम विश्वकर्मा (68) शनिवार की रात गांव निवासी पप्पू सोनी के ऑटो से गेहूं व गृहस्थी का सामान लेकर कानपुर में रह रहे पुत्रों को देने गए थे। देर रात सामान देकर वापस लौटते समय जहांगीराबाद (घाटमपुर) के पास उन्होंने ऑटो रुकवाया और हाईवे किनारे लघुशंका करने लगे। इसी दाैरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला।
इधर हादसे में बाबूराम विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी ऑटो चालक ने परिजन और गांव वालों को दी। सूचना मिलते ही दोनों पुत्र व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना घाटमपुर पुलिस को दी। बाबूराम की माैत से पत्नी संगीता विश्वकर्मा, पुत्र मनोज विश्वकर्मा व लोकेश उर्फ राजू का रो-रोकर बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें