फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: तपोभूमि एवं इटरा आश्रम का दौरा कर तैयार की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। उत्तर प्रदेश चीफ मिनिस्टर टूरिज्म शोधार्थी महोबा अंशिमा श्रीवास्तव ने शुक्रवार कस्बे की गायत्री तपोभूमि एवं इटरा के बजरंगबली मंदिर का दौरा करके पर्यटन के संभावनाओं के साथ उनके विकास की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है। उन्होंने बताया कि यह दौरा जिले में पर्यटन की संभावनाओं की तलाश, प्रचार, धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थानों के जीर्णोद्धार एवं विकास से जुड़ी रिपोर्ट तैयार करके मुख्यमंत्री को प्रेषित करना है।
विज्ञापन


पर्यटन विकास एवं संभावनाओं के लिए उत्तर प्रदेश चीफ मिनिस्टर टूरिज्म शोधार्थी महोबा में तैनात है। इनकी हमीरपुर की भी जिम्मेदारी दी गई है। शुक्रवार को इन्होंने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य के साथ कस्बे के श्री गायत्री तपोभूमि स्थित मां गायत्री गंगा घाट, यज्ञवेदी, गायत्री मां का मंदिर, रोटीराम वाटिका, गायत्री कुंज, विरक्त आश्रम में रोटीराम महाराज की समाधि स्थल, श्रीजी बांके बिहारी मंदिर एवं अनुसुइया आश्रम में पहुंचकर जानकारियां हासिल कर फोटो एवं वीडियो बनाए।
इसके बाद वह क्षेत्र के सुप्रसिद्ध इटरा के बजरंगबली मंदिर का खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार के साथ पहुंचकर मंदिर के महंत स्वामी वेदानंद सरस्वती सहित प्रधान पति नरेंद्र पाल आदि से जानकारियां हासिल कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें