फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेत्री ने सपा समर्थक पर दर्ज कराया छेडखानी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। भाजपा महिला मोर्चा की एक नेता ने सपा समर्थक पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने गाली गलौज, मारपीट की भी धाराएं लगाई हैं। आरोपी भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन

कस्बे में भाजपा महिला मोर्चा की एक नेता रहती हैं। उनके किराएदार का अपनी कार निकालते समय सपा समर्थक मुकेश साहू से झगड़ा हो गया। मुकेश की बाइक में टक्कर लग गई थी। इसी बात को लेकर मुकेश साहू का महिला नेत्री से भी विवाद हुआ। महिला नेत्री का आरोप है कि मुकेश साहू ने गाली गलौज कर मारपीट की और छेड़खानी करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस इस प्रकरण में समझौता करा देने में काफी देर परेशान रही। बुधवार को महिला नेत्री की तहरीर पर पुलिस ने मुकेश साहू व उनकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से मुकेश साहू और उनकी मां भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें