फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने रैली निकाल किया जागरूक

Fri, 20 Mar 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल चलो अभियान की रैली निकालने का सिलसिला जारी है। बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन को लेकर बच्चे हाथों में नारे लिखी तख्ती लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन


शेखूपुर गांव में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान रैली निकाली। संकुल प्रभारी घनश्याम सविता की अगुवाई में टीचरों व समर्थ फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। समर्थ फाउंडेशन के देवेंद्र गांधी ने लोगों को अपने बच्चों को विद्यालय भेजने को प्रेरित किया।

वहीं उमराहट गांव में बच्चों ने लड़का लड़की एक समान, सबको शिक्षा सबको ज्ञान। लड़का लड़की सभी पढ़ाओ, स्कूल में सबको लेकर जाओ आदि नारे लगा लोगों को जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक गौरव नामदेव सहित सभी विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार न्याय पंचायत इमिलिया क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। गांव की गलियों में नारे लगाते बच्चे निकले।  इसमें विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, ग्राम प्रधान राजकुमार राजपूत, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायन तथा संकुल प्रभारी जयचंद्र वर्मा, सुंदरलाल राजपूत, रामकिशन, रामजीवन, अतुल कुमार, प्रियंका यादव, निर्भय सिंह, विनोद कुमार आदि दर्जनों अध्यापक व ग्रामीण सम्मिलित हुए।

इसी तरह मौदहा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय करहिया में स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली निक ली। जिसमेें मम्मी-पापा आगे आओ स्कूल में मेरा नाम लिखाओ, पढ़ी लिखी लड़की रोशनी घर की, जैसे नारे लगे। रैली में प्रधानाध्यापक मुख्तार अहमद, जाकिर अली, चित्रा सिंह, आलोक कुमार मिश्रा, अमित वर्मा आदि अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें