हमीरपुर। कायाकल्प की अलग-अलग टीमों ने सोमवार को जिला पुरुष चिकित्सालय व महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। टीम ने अभिलेख दुरुस्त करने की सलाह दी। सोमवार को जिला चिकित्सालय पुरुष व महिला का निरीक्षण करने दो अलग-अलग टीमें पहुंची। पुरुष अस्पताल में कायाकल्प असेसमेंट बांदा से आए डॉ. सतेंद्र शुक्ला जिला सलाहकार क्वालिटी, डॉ प्रमोद सिंह अस्पताल प्रबंधक जिला महिला अस्पताल शामिल रहे। जिन्होंने व्यवस्थाएं ठीक होने की बात कही। वहीं महिला अस्पताल में महोबा के डॉ. दिवाकर जिला सलाहकार क्वालिटी, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा जिला सलाहकार क्वालिटी कानपुर देहात शामिल रहे। टीमों ने ओपीडी, वार्ड समेत अन्य व्यवस्थाएं ठीक होने के साथ अभिलेख दुरुस्त करने को कहा। (संवाद)