फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: शिक्षकों व रसोइयों के विवाद की जांच के लिए पहुंची टीम

Tue, 22 Aug 2023 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। दो दिन पूर्व शिक्षक, रसोइयों व शिक्षामित्र के बीच हुए विवाद की जांच खंड शिक्षाधिकारी ने की है।
विज्ञापन

कस्बे के चौधराना के प्राथमिक विद्यालय हैदरिया, हुसैनिया, नवीन उपरौस, पूर्वी तरौस व चौधराना स्कूल एक ही भवन में संचालित हैं। जिनमें चौधराना के 33, नवीन उपरौस 26, हैदरिया 38, पूर्वी तरौस 32 व हुसैनिया के 61 छात्र पंजीकृत हैं। सभी विद्यालयों का एमडीएम कंपोजिट रागौल से आने वाले व हैदरिया स्कूल का प्रभार देख रहे अध्यापक फखरुद्दीन के पास है।
विज्ञापन

हुसैनिया की शिक्षामित्र अफरोज ने आरोप लगाया कि रसोइयों द्वारा उसे अपमानित किया जाता है। जानमाल का खतरा बताते हुए कहा कि उनके बच्चों को अक्सर एमडीएम से वंचित रहना पड़ता है। जबकि अध्यापक फखरूद्दीन ने कहा उनका प्रकरण से कोई संबंध नहीं है। सभी स्कूल अब अलग-अलग खाना बनवाएंगे। खंड शिक्षाधिकारी रामगोपाल वर्मा ने बताया कि शिक्षामित्र व रसोइयों के बीच का विवाद है। जिसकी जांच की गई है, और कोई भी काम नहीं करना चाहता है। और आपस में एक दूसरे पर आरोप लगाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें