फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 20 लीटर की पर्ची, गाड़ियों में डल रहा 10 लीटर डीजल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। नगर पालिका परिषद की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों में डीजल भरवाने के नाम पर कथित हेराफेरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति वाहन चालक पर हेराफेरी का आरोप लगा रहा है। आरोप है कि पर्ची 20 लीटर की बनवाकर गाड़ी में मात्र 10 लीटर डीजल डलवाया जा रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

नगर पालिका की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां प्रतिदिन नगर के विभिन्न मोहल्लों में सफाई व्यवस्था के लिए संचालित होती हैं। इनके ईंधन पर सरकारी धन खर्च किया जाता है। वायरल वीडियो में आरोप लगाया जा रहा है कि डीजल की पर्ची में दर्ज मात्रा और गाड़ियों में वास्तव में डलवाए जा रहे तेल में अंतर है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आ सकता है। इस पूरे प्रकरण में पेट्रोल पंप से जारी होने वाली पर्चियों, डीजल की वास्तविक आपूर्ति और वाहनों की प्रतिदिन की खपत की जांच जरूरी है। पर्चियों और तेल की वास्तविक मात्रा का मिलान होने पर ही कथित हेराफेरी की तस्वीर साफ हो सकेगी। नगर पालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद उर्फ श्रीनाथ ने बताया कि संबंधित गाड़ी चालक को नगर पालिका बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि तेल चोरी मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें