छानी के पास मुख्य मार्ग में जुलूस निकालकर जाम लगाते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर। टूटते पुल, सड़कें बचाओ अभियान व राठ जर्जर मार्ग की मरम्मत कराने को लेकर विजय द्विवेदी ने शनिवार से राठ मार्ग में छानी कस्बे से आंदोलन की शुरुआत की। मार्ग को अवरुद्ध कर दो घंटे तक जाम लगाया। इस आंदोलन में स्थानीय व्यापारियों व ग्रामीणों ने उन्हें भरपूर सहयोग दिया। अभियान के संयोजक/अधिवक्ता विजय द्विवेदी ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शनिवार को बिवांर थानाक्षेत्र के छानी कस्बा जाकर ग्रामीणों व व्यापारियों के साथ मिलकर राठ मार्ग को अवरुद्ध किया। उन्होंने स्थानीय लोगों को जागरूक कर कहा कि ओवरलोड के कारण जिले की सड़कें व पुल ध्वस्त हुए हैं। जिसका राठ रोड जीता जागता उदाहरण है। कहा कि आज लोग इस जर्जर मार्ग से चलकर अधिक दूरी तय कर लोग मौदहा से सफर कर रहे है। उन्हाेंने ग्रामीणों को आंदोलन में बढ चढकर हिस्सा लेने को कहा। संयोजक ने कहा कि जब तक राठ रोड की मरम्मत कार्य शुरूनहीं कराया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान चंद्रभान कुशवाहा, अजीत साहू, एजाज अहमद, जनक सिंह, अरिमर्दन सिंह, रामदास सविता, सुनील शुक्ला, अरुणेश खरे आदि लोग मौजूद थे।