राठ। नगर से गरौठा तक 35.810 किलोमीटर मार्ग के लिए शासन से एक अरब, 55 करोड़, 51 लाख, 29 हजार की धनराशि स्वीकृत हुई है। विधायक मनीषा अनुरागी ने मुख्यमंत्री से सड़क निर्माण की बात रखी थी। पहली किस्त 23 करोड़, 32 लाख, 69 हजार रुपये जारी हो गई है।
प्रदेश सरकार के अनु सचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को जारी पत्र में यह सूचना दी है। इसमें बताया कि हमीरपुर-राठ-गरौठा-गुरसहाय-झांसी राज्य मार्ग 42 के मिसिंग लिंक चैनेज 74.550 से 110.360 तक लंबाई 35.810 किलोमीटर कार्य की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। लागत के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 2,332.69 लाख रुपये व्यय हेतु अवमुक्त किए जाने की स्वीकृति भी मिल गई है।
राठ-गरौठा मार्ग निर्माण से 24 से अधिक गांव के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। आवागमन में सुविधा होने के साथ ही कृषि कार्य भी सुगम होंगे। राठ से झांसी की दूरी में कमी आएगी।