फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पंजाब को 45 रन से हराकर टूर्नामेंट की विजेता बनी राठ

Mon, 12 Jan 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 12 एचएएमपी 26- राठ में विजेता टीम के कप्तान को ट्राफी देते आयोजक। स्रोतः आयोजक
विज्ञापन
राठ। स्वामी ब्रह्मानंद अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को पंजाब व राठ के बीच फाइनल मैच खेला गया। राठ ने पंजाब को 45 रन से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन



जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतराम सिंह राजपूत व टूर्नामेंट के अध्यक्ष धर्मसिंह राज खजांची ने फाइनल मैच का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से युवाओं का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। सरकार खेलकूद को बढ़ावा दे रही है। राठ के कप्तान तरुण राजपूत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 186 रन बनाए। हर्षित सिंह ने 78, पवन राजपूत ने 43, प्रियांशु पुरवार ने 34, दीपांशु सिंह ने 33 व रोहित ने 30 रनों का योगदान दिया। जवाब में उतरी पंजाब की टीम 10 वें ओवर में 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गौरव मार्कन ने 79, रंजीत सिंह व बलराज ने 28-28 रन बनाए। राठ की टीम 45 रनों से मैच जीतकर टूर्नामेंट की विजेता बनी। कमेंट्रेटर अवधेश पाल व दीपक यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें