हमीरपुर। शहर के अंदर रानी लक्ष्मीबाई की चौराहे पर मूर्ति स्थापित है। 40 साल पुरानी मूर्ति का शनिवार को तेज बारिश के चलते हाथ टूट एक हाथ टूट गया था।
जिला प्रशासन को मामले की जानकारी मिलते ही मूर्ति को कपड़े से ढक दिया गया। इसको बनवाने के लिए मंगलवार को कारीगर बुलाया गया है। पालिका प्रशासन का दावा है कि जल्द ही मूर्ति सही होगी। इसे फोटो सहित अमर उजाला में प्रकाशित किया गया था।
समाजसेवी जलीस खान ने बताया कि कानपुर सागर हाईवे के मुख्य चौराहा पर शोभायमान रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति को वर्ष 1984 में तत्कालीन डीएम हरदीपक कुमार ने स्थापित कराया था।
मूर्ति के अंदर पड़ी सरिया गल गई थी। इससे बारिश में मूर्ति का दाहिना हाथ टूट गया था। पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने बताया कि राठ से कारीगर बुलाया गया है। दो-तीन दिन में इसे सही करा दिया जाएगा।