बिवांर थानाक्षेत्र के एक गांव में खेत से चारा लेने गई 15 वर्षीय किशोरी
को एक बाइक सवार युवक तमंचा अड़ाकर ले गया और विरमा नदी के बीहड़ में ले
जाकर उसके साथ दुराचार किया।
शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद आरोपी ने
परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज न कराने की धमकी दी। डरे सहमे परिजनों ने शनिवार
को थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। इस मामले में थानाध्यक्ष भगवती
प्रसाद मिश्रा ने कहा कि वह अभी मौदहा मेें रामनवमी जुलूस में ड्यूटी कर
रहे है। आने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।