मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे की बड़ी देवी मंदिर में नौ दिवसीय बुंदेलखंड रामोत्सव के अवसर पर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायण आनंद तीर्थ की मौजूदगी में कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद रामकथा व रामयज्ञ प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन
शनिवार सुबह जगतगुरु के आगमन पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार पांडे, अवधेश पालीवाल, उत्तम सिंह व विनय तिवारी सहित लोगों ने जगतगुरु को फूल मालाओं से लाद दिया। इसी के बाद शाम तीसरे पहर विशाल कलश यात्रा बड़ी देवी मंदिर से निकाली गई।
इसमें रथ पर सवार शंकराचार्य व भगवान का विमान व पीतांबर धारी महिलाएं व पुरुष चलते नजर आए। मराठीपुरा, थाना चौराहा, मलिककुआं चौराहा, तहसील मार्ग, गांधी विद्यालय मार्ग होते हुए बड़ी देवी मंदिर स्थान पर पहुंचा। (संवाद)