फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रामकिशुन बने बसपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिए है। इसी को लेकर संगठन में सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे बिहारी लाल अहिरवार को पद से हटाकर चंदपुरवा निवासी रामकिशुन वर्मा को नया अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष छोटेलाल वर्मा ने बताया कि मंडल कोऑर्डिनेटर के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। संगठन में अन्य पदों पर भी नई नियुक्तियां की गई हैं। सत्येंद्र कुमार प्रजापति को विधानसभा उपाध्यक्ष, डॉ. रोहन निषाद गढ़ा को महासचिव और धमेंद्र भाष्कर कुरारा को सचिव मनोनीत किया गया है। जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी हरीओम सम्राट को सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने और पार्टी के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें