फोटो 06 एचएएमपी 14- राठ में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों से परिचय लेते मुख्य अतिथि । स
राठ (हमीरपुर)। रामबाग प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार रात तीन मैच खेले गए। पहला मैच राजपूत ट्रेडर्स, दूसरा रॉयल रामबाग और तीसरा मैच जिला पंचायत रिहुंटा ने जीता।
आयोजक देवेंद्र राजपूत ने बताया कि पहला मैच राजपूत ट्रेडर्स बनाम जेएमके के बीच हुआ। राजपूत ट्रेडर्स ने 10 ओवर में आठ विकेट पर 74 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी जेएमके की टीम 10 ओवर में 70 रन ही बना पाई और चार रन से मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच रविंद्र साहू रहे। मुख्य अतिथि रविदास मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा रहे। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मां माहेश्वरी भेड़ी ने 10 ओवर में नौ विकेट पर 79 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल रामबाग की टीम ने एक गेंद शेष रहते सात विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच रॉयल ग्रुप की तरफ से बटलर को चुना गया।
मुख्य अतिथि मौन साधना केंद्र रोहनियां मंदिर के संरक्षक नीलू महाराज ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय लिया और उत्साहवर्धन किया। तीसरे मैच में यंग स्टार मोहना की टीम 10 ओवर में 66 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिला पंचायत रिहुंटा ने 8.1 ओवर में पांच विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच श्री राम रहे।