फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: राजस्थान के राजेन्द्र ने भरुआ के मोहित को किया चित

विज्ञापन
फोटो 26 एचएएमपी 19- अपनी कला का प्रदर्शन करते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। विकास खंड के गांव मसगांव में पहले दिन आयोजित दंगल में कई जिलों से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। राजस्थान के राजेन्द्र ने भरुआ के मोहित को किया चित कर दिया। दंगल देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कमलेश कुशवाहा ने पहलवानों का परिचय प्राप्त कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। पहली कुश्ती में बांदा से आए छुट्टन ने एटा के अंकुश को हराया। इसके बाद राजस्थान के राजेन्द्र ने भरुआ के मोहित को पराजित कर दिया। कानपुर के राजू ने आगरा के भूरा को पटकनी दी, तो हाथरस के अरुण ने मथुरा के शिवा को पराजित कर दिया। इस मौके बिंदा सिंह व राजेश कुशवाहा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें