फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: इमलिया गैस एजेंसी समेत चार स्थानों पर छापा, पांच पर प्राथमिकी

Sat, 21 Mar 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्ति विभाग की टीम ने शुक्रवार कोकुल चार स्थानों में छापा मारा। पांच लोगों के खिलाफ वस्तु अधिनियम के तहत संबंधित पुलिस थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। 22 खाली सिलिंडर सहित रेगुलेटर व भारी मात्रा में गैस चूल्हा की पाइप भी बरामद किए हैं। वहीं, इमिलिया गैस एजेंसी में 247 सिलिंडरों का अंतर पाया गया है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मुस्करा क्षेत्र के इमिलिया गैस एजेंसी में औचक छापेमारी की गई। उनके साथ पूर्ति निरीक्षक अभय उपाध्याय, आशुतोष मौजूद रहे। जांच में एजेंसी गोदाम में विभिन्न सिलिंडर के स्टॉक में कुल 247 सिलिंडरों का अंतर पाया गया है। वहीं, मौदहा नगर के सिसोलर कस्बा में शुक्रवार सुबह आठ बजे प्रांशी स्टूडियो एंड कृष्णा प्रिंटिंग प्रेस में जांच की गई। मौके पर 14.2 किग्रा. के सात खाली सिलिंडर, पांच किग्रा का एक व्यावसायिक सिलिंडर, इंडेन कंपनी के 30 रेगुलेटर व 37 गैस चूल्हों की पाइप बरामद किए गए हैं।
वहीं बस स्टैंड के पास एक मकान से 10 खाली घरेलू गैस सिलिंडर बरामद हुए हैं। तीन खाली घरेलू गैस सिलिंडर, एवं 01 (एक) 19 व्यावसायिक खाली सिलिंडर बरामद किया गया। इमिलिया एजेंसी संचालक राकेश कुमार विश्वकर्मा व मसगांव निवासी प्रबंधक अनिल कुमार, सिसोलर कस्बा निवासी कृष्ण कुमार, दर्शनलाल व सतीश कुमार के विरुद्ध गैस सिलिंडरों का संग्रहण, बिक्री व कालाबाजारी करने पर वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें