फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में 14 नमूने लिए, एक दुकान का लाइसेंस निलंबित

Tue, 26 Jul 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
खाद की दुकान में सैंपल लेती छापामार टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर कृषि विभाग की चार टीमों ने जिले में खाद, बीज व कीटनाशक दवाओं की दुकानों पर छापेमारी की। टीमों ने प्राइवेट डीलर्स के साथ सहकारी समितियों, संघ व पीसीएफ की 28 दुकानों पर छापामार खाद, बीज व कीटनाशकों के 14 नमूने लिए। वही एक प्राइवेट डीलर के अभिलेख न दिखा पाने पर लाइसेंस निलंति कर दिया गया। जबकि दो दुकानों को चेतावनी देने के साथ दो पीसीएफ समितियों सहित आधा दर्जन दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को कृषि विभाग ने उप कृषि निदेशक जेएन माथुर, जिला कृषि अधिकारी सरस तिवारी, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम देवेंद्र निरंजन व भूमि संरक्षण अधिकारी रामकुमार माथुर की अगुवाई में चार टीमें बनाकर जिले की प्राइवेट, सरकारी समितियों, संघ व पीसीएफ की 28 खाद, बीज की दुकानों में छापेमारी की गई।

इस दौरान टीमों ने 14 नमूने लिए। उपकृषि निदेशक जेएन माथुर ने मुख्यालय की दुकानों में छापेमारी की। जबकि जिलाकृषि अधिकारी की टीम ने सुमेरपुर व कुरारा विकासखंड क्षेत्र की दुकानों में छापेमारी की। वहीं देवेंद्र सिंह निरंजन की टीम ने राठ, सरीला, गोहांड ब्लाक क्षेत्र व रामकुमार माथुर ने मौदहा व मुस्करा विकासखंड क्षेत्र की दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान उपकृषि निदेशक ने मुख्यालय की सगुना देवी ट्रेडर्स में अभिलेख न दिखाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की है। वहीं निषाद ट्रेडर्स में बीजों का ठीक से रखरखाव न होने पर कठोर चेतावनी दी है। जबकि जिला कृषि अधिकारी ने शांति ट्रेडर्स कुरारा के अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर चेतावनी दी।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बंद पाई गई पीसीएफ कुरारा व सुमेरपुर सहित आधा दर्जन दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बताया कि नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जांच में कमी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें