फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पीआरवी रास्ते में बंद, दरोगा-ग्रामीणों ने लगाया धक्का

विज्ञापन
फोटो 14 एचएएमपी 16- वाहन में धक्का लगाते पुलिसकर्मी। सोशल मीडिया
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 के वाहन की खराबी ने सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


कोतवाली मौदहा के करहिया गांव में विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरवी बीच रास्ते में बंद हो गई। वाहन को फिर चालू करने के लिए दरोगा और स्थानीय ग्रामीणों ने धक्का लगाकर पुनः स्टार्ट किया। इसी दाैरान किसी व्यक्ति ने वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। सीओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि तकनीकी खराबी पाई गई तो वाहन को तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें