फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रोडवेज परिसर में धान की रोपाई कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो 21 एचएएमपी 16- राठ रोडवेज डिपो में धान की रोपाई करते युवक। स्रोतः सोशल मीडिया
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। जर्जर रोडवेज परिसर में जलभराव की समस्या पर युवाओं ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। रोडवेज परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए धान की रोपाई कर दी।युवाओं का रोडवेज बस स्टैंड परिसर में धान रोपाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

युवाओं का कहना है कि बदहाल राठ डिपो की कोई सुध नहीं ले रहा है। बारिश में डिपो परिसर जलमग्न हो जाता है। जलभराव व कीचड़ से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकार ने आधुनिक सुविधाओं से युक्त रोडवेज बनाने का वादा किया था। अभी तक इस पर कोई ठोस पहल नहीं दिख रही है। युवाओं ने बताया कि रोडवेज की जर्जर स्थिति पर सरकार व प्रशासन का ध्यानाकर्षण करने के लिए उन्होंने यह तरीका अपनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें