फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से पांच लाख की संपत्ति राख

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र में रविवार और सोमवार की रात अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की तीन घटनाओं में करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। तीनों घटनाओं की वजह पटाखों से निकली चिंगारी बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पहली घटना रविवार रात करीब 9:30 बजे कस्बे के वार्ड संख्या तीन में हुई। यहां पटाखे की चिंगारी से प्रेमचंद के घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब एक लाख रुपये का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। दूसरी घटना हाईवे किनारे स्थित वार्ड संख्या 16 में हुई। यहां प्रभात गुप्ता की कबाड़ की दुकान में आग लगने से करीब दो लाख रुपये का कबाड़ जल गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। तीसरी घटना सोमवार रात करीब आठ बजे कुंडौरा गांव में हुई। यहां मुन्नालाल के घर में आग लगने से करीब दो लाख रुपये का गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
बंद मकान में लगी आग, मोहल्लेवासियों ने बुझाई
हमीरपुर। शहर के हाथी दरवाजा मोहल्ले में बंद मकान में सोमवार रात करीब आठ बजे एक बंद मकान में अचानक आग लग गई। नलकूप विभाग से सेवानिवृत्त विजय बाबू इन दिनों बाहर रह रहे हैं और मकान पर ताला लगा था। मकान से धुआं उठते और आग की लपटें देख मोहल्ले के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने अपने पास उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश शुरू की। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें