भरुआ सुमेरपुर। सपा व्यापार सभा ने यूपीआई भुगतान में एमडीआर चार्ज लगाए जाने के विरोध में जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने चम्मच-थाली बजाकर विरोध जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।
सोमवार को सपा व्यापार सभा के प्रदेश सचिव नंदकिशोर शिवहरे के नेतृत्व में सपा व्यापार सभा ने एमडीआर चार्ज का बाजार में जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया। जुलूस में सपा व्यापार सभा के जिला महासचिव विकास गुप्ता, बॉबी सिंह, लालू निषाद, पप्पू पाठक, संजय मिश्रा, पंकज साहू, किशन दुबे, संजय यादव, ज्ञानी यादव, ओमप्रकाश प्रजापति आदि शामिल रहे।