फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जूनियर वर्ग में प्रियव्रत व सीनियर में आशीष के मॉडल अव्वल

Sat, 11 Oct 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यालय स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी व टीएलएम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग में सुमेरपुर स्थित गायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के नौवीं कक्षा के छात्र प्रियव्रत व सीनियर वर्ग में नेशनल इंटर कॉलेज मौदहा के 11वीं कक्षा के छात्र के मॉडल ने प्रथम स्थान पाया। टीएलएम प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों की सात शिक्षिकाओं ने प्रथम स्थान पाया। सभी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा माध्यमिक योजनांतर्गत शनिवार को महिला डिग्री कॉलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी व टीएलएम प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीआईओएस महेश कुमार गुप्ता ने की। इसमें जिले भर के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत किए। सीनियर वर्ग में मौदहा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज के 11वीं कक्षा के छात्र आशीष ने स्मार्ट सिटी में ऊर्जा उत्पादन व वितरण को लेकर मॉडल प्रस्तुत किया गया। इसे निर्णायक मंडल द्वारा खासा सराहा गया। उन्होंने सोलर एनर्जी के बेहतर उत्पादन के लिए तरीका सुझाया। वहीं, फुटपाथ से बिजली पैदा करने का भी तरीका दर्शाया। इस मॉडल को प्रथम स्थान मिला। इसके अलावा सीनियर वर्ग में मुख्यालय स्थित श्रीविद्या मंदिर इंटर कॉलेज के 12वीं के छात्र प्रिंस के मॉडल को दूसरा व पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज कैथी के आलोक कुमार को तीसरा स्थान मिला। वहीं जूनियर वर्ग में राजकीय हाईस्कूल कुनेहटा के 10वीं के छात्र शैलेंद्र द्वितीय व नेशनल इंटर कॉलेज के छात्र अर्पित को तीसरा स्थान मिला। कार्यक्रम आयोजन में माध्यमिक शिक्षा के जिला समन्यवयक
विज्ञापन

डॉ. यज्ञेश कुमार ने विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन जीके द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें