फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदियों को कौशल विकास से जोड़कर रोजगार से जोड़ा जाए : धर्मवीर प्रजापति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कारागार एवं होमगार्ड विभाग धर्मवीर प्रजापति ने जिला कारागार हमीरपुर का निरीक्षण किया। मंत्री ने जिला कारागार में कैदियों से संवाद किया।
कैदियों को कौशल विकास से जोड़कर उनको कौशल प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कैदियों से संवाद कर अपराध न करने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि नवयुवक पेशेवर अपराधियों से दूर रहें यह गलत रास्ता बताते हैं। बताया कि पहले प्रदेश में कुल 1,21,000 कैदी थे इनमें से जुर्माना वाले कैदियों को एनजीओ/सामाजिक संगठनों के माध्यम से पैसा जमा कराकर उन्हें छुड़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे अब कैदियों की संख्या 102000 बची हैं। इस मौके पर जिला कारागार को गुणवत्तापूर्ण भोजन पर मिले फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया प्रमाण पत्र को जेल अधीक्षक ने मंत्री को प्रदान किया। जिलाधिकारी राहुल पांडेय, सदर विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार मिश्रा, एएसपी मायाराम वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें