राठ (हमीरपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान के तहत 83 गर्भवती महिलाओं की नियमित जांचे व 66 के अल्ट्रासाउंड कर एनीमिया से बचाव के लिए जागरूक किया है। अधीक्षक एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार यादव ने कहा कि गर्भवती महिलाएं समय पर जांच, संतुलित आहार और चिकित्सकीय सलाह का पालन करें जिससे सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित होने के साथ मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में भी कमी लाई जा सकती है। डॉ. यादव ने बताया कि सीएचसी में प्रत्येक माह एक, नौ, 16 और 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाएं हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, चना, गुड़, दूध, मौसमी फल सहित आयरनयुक्त पौष्टिक आहार लें। (संवाद)