जनसमस्याएं :
सदर विधायक आशीष शर्मा सुबह 8:30 से 10 बजे तक अपने निवास स्थान मुलाणा में जनसमस्याएं सुनेंगे।
सेहत जांच:
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वैन सेवा टीम हमीरपुर की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक उखली पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
टीबी जांच:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बलोखर में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
रथयात्रा:
गीता भवन नादौन से दंगड़ी मठ तक सुबह 10 बजे गौठीय मठ के सौजन्य से भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा निकाली जाएगी।
रक्तदान शिविर:
टीम हमीरपुर ब्लड डोनर्स के तत्वावधान में भरेड़ी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरेड़ी परिसर में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होगा।