फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति में सुधार को कवायद तेज

Thu, 21 Jan 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बुंदेलखंड में बिजली आपूर्ति में सुधार के  लिए कवायद तेज हो गई है। सरीला में निर्माणाधीन 132 केवी स्टेशनों को पूरा करने का काम तेज हो गया है। पतारा के 132केवी स्टेशन से छह सबस्टेशनों को जोड़ा जाएगा।  फिलहाल 33 केवी के दो स्टेशनों पर नई लाइन डालने का काम चल रहा है। साथ ही अन्य स्टेशनोंपर लाइन डालने के लिए सर्वे कार्य शुरू है। जिले के 10 सबस्टेशनों में क्षमता वृद्धि बढ़ाने की मंजूरी मिल चुकी है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पावर कारपोरेशन के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन


बुंदेलखंड को 24 घंटे बिजली मुहैया कराने के आदेश है, पर अभी इस पर अमल नहीं हो रहा है। पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने बिजली स्टेशनों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। 28 जनवरी तक व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश हैं लेकिन इतने कम समय में इसका पालन होना मुश्किल है। जिले में 33 केवी के सात नए पावर सबस्टेशनों के साथ 132केवी के दो स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

इन स्टेशनों पर काम तेज करने की कवायद कारपोरेशन के अधिकारियों ने तेज कर दी है। पतारा गांव में निर्माणाधीन 132केवी स्टेशन से छह स्टेशनों का निर्माण जारी है।
विज्ञापन


इससे मिश्रीपुर सबस्टेशन के लिए 45 किमी, बैजेइस्लामपुर (जल्ला) 15 किमी, भौली के लिए 45 किमी, कुरारा और हमीरपुर सबस्टेशनों के लिए चार-चार किमी नई 33केवीए लाइनें बनाने के लिए सर्वे किया जा रहा है।  इनमें जल्ला और मिश्रीपुर सबस्टेशनों की लाइनों का निर्माण कार्य जारी है। इसी तरह 132 केवी स्टेशन सरीला से 33 के वी लाइन को बिछाकर ममना, खेड़ा, गोहांड व रिहुंटा को जोड़ने के लिए सर्वे हो रहा है। इधर पावर कारपोरेशन के अवर अभियंता राजेश राम कुरारा के अवर अभियंता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को पतारा तक साढ़े तीन किमी लाइन का सर्वे किया है।

धड़ाधड़ स्वीकृत हो रहे स्टीमेट
सूखा पड़ने पर किसानों को राहत देने के प्रयास तेज किए गए हैं। पावर कारपोरेशन लाइनों के विस्तार और सबस्टेशनों की क्षमता बढ़ाने के लिए स्टीमेट बनाकर शासन स्तर पर भेजता रहा है, लेकिन इन स्टीमेटों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। वहीं जब सूखे के बीच 24 घंटे बिजली की सप्लाई देने के निर्देश जारी हुए तब अधिकारियों की आंखें खुली हैं। यही कारण है कि  स्टीमेट भेजते ही पावर कारपोरेशन प्रबंधन बिना समय गवाएं स्वीकृत कर रहा है।     

10 स्टेशनों की क्षमता वृद्धि को मिली स्वीकृति
राठ के द्वितीय सबस्टेशन में एक और पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर रखने का आदेश दिया गया है। इसी तरह ममना और खेड़ा शिलाजीत की क्षमता बढ़ाकर 15-15 एमबीए कर दी जाएगी। मुस्करा में पांच एमबीए, मौदहा द्वितीय व सिसोलर, टेढ़ा, कुरारा व बिवांर में पांच-पांच एमबीए क्षमता और बढ़ाने की स्वीकृति मिल चुकी है। मौदहा के अवर अभियंता मनोज कुमार सोनी ने बताया कि मौदहा द्वितीय की क्षमता वृद्धि के लिए पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर एलाट हो चुका है जिसे शीघ्र स्थापित किया जाएगा।

पतारा और सरीला में निर्माणाधीन 132 केवी स्टेशन अगले अगस्त माह तक चालू हो जाएंगे। रविवार को शासन स्तर पर फाइनल बैठक होगी। लाइन डालने के साथ स्टेशनों की क्षमता वृद्धि बढ़ाने का काम भी एक माह के अंदर पूरा हो जाएगा। एसके सिंह, अधीक्षक अभियंता पावर कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें