मौदहा। कस्बे के डाकघर का बीते दस दिनों से कंप्यूटर खराब है। इस कारण रजिस्ट्री एवं अन्य कार्य बाधित हैं। इससे क्षेत्र वासियों को परेशानी के सामना करना पड़ रहा है।
कस्बे के रागौल डाक विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर न होने के कारण बीते दिनों से रजिस्ट्री संबंधित अन्य कार्य बाधित है। जिससे क्षेत्र वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंचार्ज डाकघर प्रभारी उत्कर्ष ने बताया कि आईटी 2.0 का अपडेट न होने से बाहर से आने वाली डाक (रजिस्ट्री ) तो आ जाती है और उनका वितरण कार्य हो जाता है, लेकिन यहां से (डाक) रजिस्ट्री करने के लिए कंप्यूटर अपडेट मांगने लगता है। इससे रजिस्ट्री जैसी समस्याओं से आम नागरिक को परेशानी हो रही है। जबकि कंप्यूटर सुधार के लिए जिला डाक विभाग भेजा गया था। वहां से आने के उपरांत भी यह कार्य नहीं कर रहा है। इससे एक सप्ताह से सरकारी कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।
- ग्राम करहिया निवासी राजेश अवस्थी ने बताया कि वह तीस जून को कस्बा के डाकघर गया था। डाॅक रजिस्ट्री करने के लिए वहां बोला गया दो दिन बाद आए। जब दो दिन बाद आया तो बोले अभी कंप्यूटर नहीं बना है। अब दो दिन बाद फिर आना ।
- नायकपुरवा निवासी पवन कुमार ने बताया कि हमारे गांव में डाकघर है। पर यहां से रजिस्ट्री नहीं होती है। इसके लिए हम कस्बा आए तो यहां भी काम नहीं हो पा रहा है। अब हमें कोरियर द्वारा डाक भेजनी पड़ेगी।