फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाल बहुल गांवों में पहुंची जनसंदेश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। पाल, बघेल व धनगर समाज को एकजुट करने के लिए निकाली जा रही सपा की जनसंदेश यात्रा ने पाल बहुल गांवों का दौरा किया। जिसमें गड़रिया समाज को एकजुट होकर अपनी अलग पहचान बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

मिशन 2022 की तैयारी में जुटी सपा ने अलग-अलग जातियों को लामबंद करने के उद्देश्य से जन जागरण यात्रा शुरू की है। पाल बघेल धनगर समाज को एकजुट करने के लिए जालौन निवासी पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद श्रीराम पाल के नेतृत्व में जन जागरण यात्रा बुंदेलखंड के पाल बहुल क्षेत्रों का दौरा कर गड़रिया समाज को सपा के पक्ष में लामबंद करने में जुटी है।
बुधवार को टिकरौली, देवगांव, चंदपुरवा बुजुर्ग में नुक्कड़ सभाएं हुईं। पूर्व मंत्री ने कहा आजाद भारत में जितना सम्मान पाल समाज को सपा ने दिया है, उतना किसी दल ने नहीं दिया। जिले की कमान गड़रिया समाज के हाथों में सौंप रखी है। 2022 में एकजुट होकर सपा की सरकार बनवाने में सहयोग करें। जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल, पूर्व मंत्री शिवचरण प्रजापति, डॉ. मनोज प्रजापति, ब्लाक प्रमुख जयनारायन सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव आदि ने भी संबोधित किया। जिला उपाध्यक्ष अक्षय उर्फ बवाली पाल, चंदपुरवा प्रधान नरेंद्रपाल, अजय उर्फ कल्लू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें