फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मतदाताओं से संपर्क में जुटे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में 12 दिन बचे हैं। इससे पहले प्रत्याशी एक-एक वोट की जुगत लगा रहे हैं। प्रवासी मतदाताओं पर डोरे डाल रहे हैं। उन्हें ट्रेन व बस के एससी कोच से वापस लाने और रुपये देने का भी लालच दे रहे हैं।
विज्ञापन

चुनाव में एक वोट प्रत्याशी की किस्मत बदल देता है। इसका महत्व हर प्रत्याशी को पता है। ग्राम पंचायतों में प्रत्याशी प्रवासी मजदूरों के मोबाइल नंबर लेकर संदेश भेजकर उनसे संपर्क भी कर रहे हैं। मौदहा, सुमेरपुर के ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरात, पंजाब, दिल्ली के साथ ईंट भट्टों पर करीब 40 फीसदी लोग रोजगार की तलाश में मजदूरी करने जाते हैं।
इन वोटरों को वापस लाने के लिए प्रधान पद के प्रत्याशी जोर लगाए हैं। ग्राम पंचायत में प्रधान पद के विभिन्न दावेदार अपने लोगों को पैसा देकर उन्हें मतदान के लिए भेज रहे हैं। मतदाता दावेदारों की सुविधाओं का लाभ लेकर घर तो पहुंचेंगे, लेकिन यह दांव कितना कारगर साबित होगा मतदान का परिणाम आने के बाद ही साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें