फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बुंदेलखंड के किसानों की हालत ज्यादा खराबः टिकैत

विज्ञापन
गोहांड में किसान पंचायत को संबोधित करते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैट। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
गोहांड/ सरीला । भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट)के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा खराब हालत बुंदेलखंड के किसानों की है। समस्याओं से निपटने के लिए एकजुट होना जरूरी है।
विज्ञापन

गोहांड कस्बे में किसान पंचायत में उन्होंने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसानों की माली हालत खराब होती जा रही है। बिजली व खाद की बढ़ती कीमतें रुला रहीं हैं। सरकार उद्योगों को मुफ्त जमीन, सस्ती दरों पर बिजली, कच्चा माल व करों में छूट दे रही है। अपना अस्तित्व बचाने के लिए किसानों को एकजुट होना होगा।
पंचायत में रामपाल सिंह, जगदीश मिश्रा, रामसनेही राजपूत, भागवत प्रसाद, सभासद राजू, रामस्वरूप, पूर्व चेयरमैन रामकृपाल राजपूत, जयनारायण सिंह, विक्रम सिंह बंगरा मौजूद रहे।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के किसान पानी की समस्या से जूझते हैं। पानी मिल भी गया तो फसलों का उचित दाम नहीं मिलता है।अन्ना पशुओं को रोकने में सरकार की नीति फेल है। महंगाई के दौर में 30 रुपये में मुर्गी का पेट नहीं भरता है, अन्ना पशुओं का कैसे भर जाएगा। अन्ना प्रथा बुंदेलखंड से चली और पूरे देश में फैल गई। उन्होंने स्वामी प्रसाद के बयान को निजी बयान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें