फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नवविवाहिता को ले गई पुलिस, कुछ घंटे बाद प्रेमी का मौत

विज्ञापन
फोटो 26़ एचएएमपी 37- मृतक देवकरन। स्रोतः परिजन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के औंता गांव में एक नवविवाहिता को पुलिस ले गई। इसके कुछ घंटे बाद ही उसके बीमार देवकरन कुशवाहा (25) की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन इसे बीमारी से हुई मौत बता रहे हैं।
विज्ञापन




सीताराम कुशवाहा ने बताया कि उनका भतीजा देवकरन जलालपुर थाना क्षेत्र की एक युवती को लेकर दिल्ली गया था। युवती की शादी जून में हुई थी। शादी के चार दिन बाद वह ससुराल से मायके आई थी। देवकरन उसे अपने साथ दिल्ली ले गया। वे करीब चार माह तक वहां साथ रहे। देवकरन की तबीयत बिगड़ने पर दोनों सोमवार को गांव लौट आए। बृहस्पतिवार रात जलालपुर पुलिस युवती की गुमशुदगी के आधार पर औंता गांव पहुंची। पुलिस युवती को अपने साथ ले गई। युवती के जाने के कुछ घंटे बाद देवकरन की हालत बिगड़ गई। शुक्रवार तड़के उसकी मौत हो गई।

चाचा सीताराम ने बताया कि देवकरन पहले से बीमार चल रहा था। उनकी मौत बीमारी के चलते हुई है। सूचना पर पहुंची राठ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें