फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पीड़ित और आरोपियों के पक्ष से मदद मांग रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पड़ोसी व उसके साथियों के साथ कार से चित्रकूट दर्शन को जा रहे परिवार पर जानलेवा हमला करने व महिला की गला कसकर हत्या करने के मामले में पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिली है। 21 सितंबर को हुई घटना में शामिल दो मुख्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस न केवल उनके रिश्तेदारों बल्कि उनके दुश्मनों से भी मदद मांग रही है।
विज्ञापन

गुजैनी कानपुर निवासी सूरज, उसकी पत्नी अमन, बेटा रामजी व बेटी को बगल में रहने वाले किरायेदार त्रिभुवन चित्रकूट दर्शन का झांसा दे कार से साथियों के साथ ले गया। जरिया थानाक्षेत्र में त्रिभुवन उर्फ चतुर सिंह ने अपने साथी वीर सिंह, कल्लू व चालक संजीव की मदद से सूरज व उसके बेटे रामजी को मारने का प्रयास किया। वहीं अमन की गल कसकर हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर अमन का शव बरामद कर लिया। वहीं कल्लू को भी गिरफ्तार कर लिया। लेकिन मुख्य आरोपी त्रिभुवन उर्फ चतुर सिंह व वीर सिंह अभी भी फरार है। सात दिन बीतने के बाद भी पुलिस को सफलता हासिल नहीं हो पा रही। पुलिस इसके लिए न केवल उनके रिश्तेदारों पर दबाव बना मदद मांग रही बल्कि उनके दुश्मनों को भी तलाश में लगाया है। चतुर सिंह व वीर सिंह हिस्ट्रीशीटर है। चतुर सिंह पर डबल मर्डर का मामला दर्ज है। ऐसे में पुलिस उनके दुश्मनों की मदद भी ले रही है। लेकिन शातिरों की तलाश में अब तक पुलिस नाकाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें