हमीरपुर। पत्नी से आजिज आकर जान देने यमुना नदी पहुंचे युवक को पुलिस ने बचा लिया। दोस्त की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि एक युवक ने फोन कर उन्हें सूचना दी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भिलावां निवासी कल्लू (45) शनिवार सुबह यमुना नदी के पुल पर चढ़ गया और अपने दोस्त बाबू को फोन कर कहा कि पत्नी जूतों से मारती है। पत्नी की इन्हीं ज्यादतियों से आजिज आकर यमुना में कूदकर जान देने जा रहा हूं। बाबू ने तुरंत कोतवाली पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर यमुना में कूदने जा रहे युवक को पकड़ कर कोतवाली लेकर पहुंची। अपराध निरीक्षक देवेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों को बुलाकर युवक को घर भेज दिया गया है।